फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जड़ी बूटी लाने बुग्याल में गए ग्रामीण की बर्फ में फिसलने से मौत

जड़ी बूटी लाने बुग्याल में गए ग्रामीण की बर्फ में फिसलने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
जड़ी बूटी लाने बुग्याल में गए ग्रामीण की बर्फ में फिसलने से मौत
धारचूला। जड़ी बूटी लाने बुग्यालों में गए व्यास घाटी के गर्ब्यांग गांव निवासी एक ग्रामीण की बर्फ में फिसलने से मौत हो गई। घटनास्थल नेपाल में होने के कारण एसएसबी के माध्यम से सीतापुल के रास्ते शव को भारत लाया जाएगा।
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह गर्ब्याल पुत्र स्व. गजे सिंह सोमवार सुबह नेपाल क्षेत्र के बुग्याल में जड़ी बूटी लाने गए थे। इस दौरान बर्फ में फिसलकर गहरी खाई में गिरने से उनकी मौत हो गई। शाम तक घर नहीं लौटने पर गांव के सतीश सिंह और कलम सिंह जब खोजबीन के लिए गए तो उनको सुरेंद्र सिंह का शव खाई में पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना आईटीबीपी को दी। घटनास्थल भारत-नेपाल की सीमा पर होने के चलते आईटीबीपी ने एसएसबी को सूचित किया। साथ ही इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दे दी गई है।
विज्ञापन


घटनास्थल नेपाल में होने के कारण शव भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतिम झूलापुल सीतापुल से भारत लाया जाएगा। धारचूला रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने बताया सुरेश आईटीबीपी से रिटायर्ड है। फरवरी में बर्फबारी से सुरेंद्र सिंह के घर की छत टूट गई थी। 25 दिन पहले ही वह अपनी पत्नी के साथ मकान छत की मरम्मत के लिए गांव गए थे। इसी बीच यह हादसा हो गया। सुरेश के तीन बेटियां और एक पुत्र है। घटना की खबर मिलते ही मृतक के पुत्र राजा गर्ब्याल अपने रिश्तेदारों के साथ धारचूला से गर्ब्यांग गांव को रवाना हो गए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed