फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   उपखनिज के अवैध भंडार पर छापा

उपखनिज के अवैध भंडार पर छापा

Tue, 10 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
उपखनिज के अवैध भंडार पर छापा
पिथौरागढ़। ऐंचोली-बड़ावे मार्ग पर उपखनिज का अवैध भंडार करने वालों पर शिकंजा कस गया है। एसडीएम ने मार्ग पर कई स्थानों पर छापा मारकर अवैध भंडारण पकड़ा। अब अवैध भंडार करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। इन पर खनन एवं खान अधिनियम के साथ ही यातायात बाधित करने का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार शाम एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने लोनिवि के एई और पुलिस बल के साथ ऐंचोली-बड़ावे मार्ग पर छापा मारा। इस दौरान आधा दर्जन स्थानों पर उपखनिज का भंडारण मिला। उपखनिज सड़क के किनारे एकत्र किया गया था। उपखनिज के चलते कई स्थानों पर सड़क संकरी मिली। इससे यातायात पर भी असर पड़ रहा था। टीम को मौके पर भंडार करने वाले नहीं मिले। एसडीएम ने बताया कि मार्ग पर अवैध भंडार चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन


अब भंडार करने वालों का पता लगाया जा रहा है। अवैध भंडार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भंडार करने वालों को निर्माण सामग्री खुद हटाने की चेतावनी भी जारी की है। एसडीएम का कहना है कि प्रशासन को उपखनिज हटाना पड़ा तो भंडार करने वालों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। बता दें कि क्षेत्रवासी लंबे समय से सड़क मार्ग पर अवैध उपखनिज भंडारण का आरोप लगा रहे हैं। यह मामला जनता दरबार में भी उठ चुका है। हाल ही में क्षेत्रवासी एमएस वल्दिया से अवैध भंडार की शिकायत प्रशासन से की थी। इसी शिकायत पर संज्ञान लेतेे हुए एसडीएम ने छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed