फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सैन्य अस्पताल के ठेकेदार को नोटिस जारी,,

सैन्य अस्पताल के ठेकेदार को नोटिस जारी,,

Thu, 15 Mar 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
सैन्य अस्पताल के ठेकेदार को नोटिस जारी,,
विज्ञापन

पिथौरागढ़। ठुलीगाड़ पेयजल योजना में सीवरेज मिलाने के मामले में उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सैन्य अस्पताल के ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है। इस मामले में बोर्ड ने आरोपी से 15 दिन के भीतर जवाब तलब किया है।
पिथौरागढ़ में नौ फरवरी को ठुलीगाड़ में सैन्य अस्पताल का सीवर मिलने का मामला पकड़ में आया था। ठेकेदार ने अस्पताल के सीवरेज की ठुलीगाड़ पेयजल योजना के अपस्ट्रीम में निकासी कर दी थी।
विज्ञापन


इसके चलते सप्ताह भर तक नगर में सीवरेज मिले पानी की आपूर्ति हुई। इसके बाद जल संस्थान ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। साथ ही प्रदूषण बोर्ड को भी मामले की शिकायत की थी। इस प्रकरण में प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ डीके जोशी ने आरोपी सैन्य अस्पताल के ठेकेदार लक्ष्मी दत्त को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में बिना ट्रीटमेंट के जलस्रोत को दूषित करने पर कानूनी कार्रवाई के लिए चेताया है। बोर्ड ने ठेकेदार से 15 दिन के भीतर प्रकरण पर जवाब दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प सैन्य अस्पताल को उचित ट्रीटमेंट के निर्देश
प्रदूषण बोर्ड ने सैन्य अस्पताल को भी सीवरेज के उचित ट्रीटमेंट की हिदायत दी है। इसके लिए हर जरूरी कदम उठाने को कहा है। बोर्ड ने ठेकेदार को नोटिस जारी करने के साथ ही सैन्य अस्पताल को भी दिशा निर्देश जारी किए हैं। अस्पताल को बिना ट्रीटमेंट सीवर को जलस्रोत में प्रवाहित न करने को कहा है। अस्पताल को सीवरेज प्लांट के समुचित रखरखाव के निर्देश भी दिए हैं।

गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed