फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पति ने ही की थी गोमती की हत्या, गिरफ्तार,

पति ने ही की थी गोमती की हत्या, गिरफ्तार,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
पति ने ही की थी गोमती की हत्या, गिरफ्तार,

विज्ञापन
पिथौरागढ़। सात दिन पहले चंडाक-चमनाली रोड में मृत अवस्था में मिली नेपाली महिला गोमती की हत्या उसी के पति ने की थी। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसने सोची समझी साजिश के तहत उसका कत्ल किया और फिर पुलिस को पत्नी के गायब होने की सूचना भी दी। पुलिस और एसओजी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
29 अप्रैल को पुलिस को चंडाक-चमाली कच्ची रोड पर कलवर्ट के नीचे अज्ञात महिला का शव नग्नावस्था में पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर एसपी रामचंद्र राजगुरु और सीओ विमल आचार्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका की शिनाख्त गोमती देवी (29) पत्नी दिनेश बहादुर सिंह निवासी पंसेरा नेपाल के रूप में हुई थी। इस पर पुलिस और एसओजी की टीम हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। मृतका का पति दिनेश गायब चल रहा था। वह अपनी पत्नी का शव लेने और दाह संस्कार को भी नहीं आया। शनिवार शाम पुलिस को जानकारी मिली कि मृतका का पति दिनेश नेपाल भागने की फिराक में है। इस पर टीम ने उसे डिग्री कालेज रोड से गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त पिकप को भी टीम ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को दिनेश ने गोमती की लापता होने की मौखिक जानकारी दी थी। बाद में 23 अप्रैल को उसने पुलिस को तहरीर सौंपी, जिसके आधार पर पुलिस ने गोमती की गुमशुदगी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
टीम में ये रहे शामिल
टीम में प्रभारी कोतवाल प्रताप सिंह नेगी, एसओजी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा, एसआई हेम तिवारी, संजय पुनिया, प्रियांशु जोशी, दिनेश सिंह, प्रियंका मौनी, शिवानी नेगी, अनिल मर्तोलिया, मनमोहन भंडारी, बलवंत वल्दिया, संदीप चंद, राजकुमार, राजेंद्र प्रसाद आदि थे।

मां की तबियत खराब बताकर साथ ले गया और मार डाला
पिथौरागढ़। पुलिस की पूछताछ में आरोपी दिनेश बहादुर (32) ने बताया कि उसकी शादी 14 वर्ष पूर्व गोमती देवी पुत्री कालू कोहली जिला दार्चुला, नेपाल से हुई। पत्नी और तीन बच्चों के साथ वह पिछले आठ माह से डिग्री कालेज के पास किराए के मकान में रह रहा है। मजदूरी के साथ ही पिकप चलाकर वह परिवार का पेट पाल रहा था। पत्नी में घरों में खाना बनाने का काम करती थी। उसने बताया कि पत्नी के साथ काफी समय से उसकी कलह चल रही थी। उसे पत्नी के चाल-चलन पर भी शक था।

बताया कि 16 अप्रैल को उसकी पत्नी काम से वापस लौट रही थी। उसने पिकप रोककर उसे मां की तबियत खराब होने की बात बताई और उसे भाटकोट चलने को कहा। वह पत्नी को भाटकोट न ले जाकर चंडाक की ओर ले गया। चमाली रोड पर कलमठ के पास वाहन रोककर पत्नी से बात करने लगा। यहां दोनों में काफी बहस हुई और बात इतनी बढ़ गई कि दिनेश ने दुपट्टे से गोमती का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उसने शव को कलवर्ट के नीचे नग्नावस्था में डाल दिया। साथ ही नाक-कान से सोने के आभूषण निकालकर कपड़ों को झाड़ी में फेंक दिया। घटना के बाद कमरा खाली कर तीनों बच्चों को नेपाल छोड़ दिया। वह खुद पिथौरागढ़ आकर डर के मारे छुपता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed