फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   वाहन गिरा, चालक की मौत

वाहन गिरा, चालक की मौत

Sat, 28 Apr 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
वाहन गिरा, चालक की मौत
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से डाल गांव जा रहा मैक्स वाहन शुक्रवार देर रात ऐंचोली से करीब पांच सौ मीटर दूर एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर एनएच से नीचे वाली सड़क पर गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता शनिवार की सुबह चला। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि चालक मोती सिंह (25) पुत्र चंचल सिंह निवासी डाल, जाख मैक्स वाहन (यूके 05 टीए 0633) पर शुक्रवार देर रात पिथौरागढ़ से अपने गांव डाल जा रहा था। उन्होंने बताया कि ऐंचोली से करीब पांच सौ मीटर दूर एनएच पर चालक मोड़ नहीं काट सका, जिससे वाहन करीब 20 मीटर नीचे ऐंचाली-स्यूनी मार्ग पर जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सिर्फ मोती सिंह ही था।
विज्ञापन


घटना का पता शनिवार की सुबह लगा। आसपास के ग्रामीणों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मोती सिंह की दो छोटी बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद पत्नी सरोज और माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed