फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   फर्जी कॉल कर 10

फर्जी कॉल कर 10

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
फर्जी कॉल कर 10
पिथौरागढ़। थल में फर्जी कॉल कर 108 एंबुलेंस बुलाने और मौके पर पहुंचे 108 कर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात 12.12 बजे 108 सेवा को कॉल कर तड़ीगांव के पास किसी के बीमार होने की सूचना दी गई। रात करीब एक बजे 108 वाहन वहां पर पहुंचा तो वहां कोई बीमार व्यक्ति नहीं था। मौके पर मौजूद अठखेत निवासी पवन सिंह और तड़ीगांव निवासी रवि भट्ट ने 108 सेवा के ईएमटी रवि कुमार और चालक दीपक डसीला के साथ मारपीट कर दी। यह दोनों लोग किस तरह जान बचाकर वापस आए।
विज्ञापन


इन लोगों ने रात करीब 2 बजे थल थाने को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष हेम चंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों आरोपी वहां नहीं थे। सोमवार को 108 कर्मियों की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के खिलाफ राजकाज में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। रवि भट्ट पकड़ से बाहर है, जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed