{"_id":"5aaaa7384f1c1bb1758b59fe","slug":"41521133368-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं घायल
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। दो अलग-अलग घटनाओं में तल्लीसार निवासी जानकी देवी और मुनस्यारी निवासी भारती देवी घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह तल्लीसार निवासी पूरन सिंह की पत्नी जानकी देवी (55) गांव के ही पास बजरी निकाली रही थी कि अचानक बजरी का बड़ा हिस्सा उनके ऊपर आ गिरा, वह बजरी के नीचे दब गई। जानकी देवी के चिल्लाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को निकाला। आपदा प्रबंधन विभाग और गांव के लोगों ने जानकी देवी को जिला अस्पताल लाने के लिए 108 को फोन किया, एंबुलेंस नहीं मिल पाई तो गांव के लोग निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल लाए।
वहीं, मुनस्यारी निवासी भारती देवी (35) पत्नी नरेंद्र पंवार पास के जंगल में घास काटने गई थी। घास काटने के दौरान पैर फिसलने से वह खाई में जा गिरी। सूचना पर लोगों ने उन्हें खाई से निकाला। उनके चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आई थी। भारती देवी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में डॉ. बृजेश तिवारी ने उपचार किया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।