{"_id":"5ba527e6867a557ff129cc7c","slug":"21537550310-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। टनकपुर-तवाघाट एनएच पर बृहस्पतिवार रात कैंटर (यूके 03 सीए-0764) दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर नीचे गिर गया। हादसे में चालक नवीन सिंह (36) पुत्र ध्यान सिंह निवासी चल्थी, चंपावत की मौत हो गई। वह टनकपुर से ईंट और भूसा लेकर पिथौरागढ़ आ रहा था।
इसी बीच मीना बाजार, घाट के पास नवीन सिंह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटना हो गई। सूचना पर पहुंची घाट पुलिस और कोतवाल ध्यान सिंह ने नवीन सिंह को खाई से निकाला। उसे आपातकालीन सेवा 108 से जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर नवीन सिंह को हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया, लेकिन हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल के मुख्य सर्जन डॉ. लाल सिंह बोरा ने बताया कि नवीन सिंह का जबड़ा खिसक गया था और उसके सिर पर भी काफी चोट लगी थी।