फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   दो दुकानदारों को हजारों का चूना लगा गई महिला ग्राहक

दो दुकानदारों को हजारों का चूना लगा गई महिला ग्राहक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
दो दुकानदारों को हजारों का चूना लगा गई महिला ग्राहक
पिथौरागढ़। स्कूटी से आई एक महिला दो दुकानदारों को हजारों का चूना लगाकर गायब हो गई। इससे मोहल्लों में छोटी सी दुकान से गुजर-बसर कर रहे दोनों दुकानदार परेशान हैं।
विज्ञापन


24 दिसंबर की शाम लगभग सात बजे जाखनी मोहल्ले में परचून की छोटी सी दुकान चलाने वाले कमल सिंह की दुकान में आई एक महिला ने रिफाइंड तेल, चायपत्ती, चीनी सहित लगभग ढाई हजार मूल्य का सामान पैक कराया। इसके बाद महिला ने पति को बैंक कर्मी बताते हुए चार दिन पहले ही पड़ोस के मकान में शिफ्ट होने और कुछ देर में पति के हाथों रुपये भेजने की बात कही। दुकानदार के कुछ समझने से पहले ही महिला कुछ दूरी पर खड़ी की गई स्कूटी में बैठकर गायब हो गई।
विज्ञापन


चार दिन बाद भी न महिला का पति दुकान में आया और न वह महिला ही नजर आई। दूसरी ठगी सिल्थाम में चर्च के पास दुकान चलाने वाले संजीव कुमार के साथ 24 दिसंबर को ही रात 8.30 बजे हुई। दुकान में खरीदारी करने आई महिला ने लगभग 1400 रुपये मूल्य का सामान पैक कराया और पति को एक बैंक में कार्यरत बताते हुए आधे घंटे में पैसे भिजवाने की बात कहकर चली गई। संजीव को उसके बाद महिला नजर नहीं आई। रात होने के कारण दोनों दुकानदार उस महिला ग्राहक का ठीक से चेहरा भी नहीं देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के चार दिन बाद दुकानदारों ने अपने साथ हुई ठगी की जानकारी सिल्थाम में यातायात ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी हेम माहरा को दी। फिलहाल दोनों दुकानदारों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। दुकानदारों की ओर से बताए हुलिए के आधार पर सिल्थाम चौकी पुलिस उस महिला का पता लगाने में जुटी है।


दुकान से सामान उड़ाने का वीडियो भी हुआ था वायरल
पिथौरागढ़। शहर में दुकानों से सामान उड़ाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों सिल्थाम की एक दुकान में आई महिला ग्राहक ने उसी दुकान से पहले एक बैग लिया। इसके बाद कई महंगे कास्मेटिक सामान उस बैग में डालकर दुकान से चली गई। बाद में सीसीटीवी में इस चोरी का पता चला। चोरी का यह वीडियो भी शहरवासियों के मोबाइल फोनों में वायरल होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed