{"_id":"5b8979c342c79210c7581a52","slug":"201535736259-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में पत्नी और ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के मामले में पत्नी और ससुर गिरफ्तार
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में दोनों को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
कुणियां गांव निवासी होशियार सिंह की 15 अगस्त की रात उसके रानीखेत ग्रामसभा स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। भाई चंदन सिंह ने राजस्व पुलिस में होशियार सिंह की पत्नी तनुजा चौहान और ससुर विशन सिंह खड़ायत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। बाद में ग्रामीणों की मांग पर मामले को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को सौंपा गया।
बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोचने के लिए सानदेव के पास घोड़पट्टा में दबिश दी। पुलिस को देखते हुए दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम उन्हें पकड़कर थाने ले आई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों को धारा 306 हत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। टीम में महिला कांस्टेबल पुष्पा थापा और महेश डंगवाल शामिल रहे।