{"_id":"5a91a3174f1c1b3f658b4b78","slug":"191519493911-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका बुजुर्ग, हल्द्वानी रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका बुजुर्ग, हल्द्वानी रेफर
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर पिथौरागढ़-घाट मार्ग पर स्थित गांव सेरी कुंडार निवासी मान सिंह (66) शनिवार सुबह लगभग नौ बजे जान देने के इरादे से घर पर ही फंदा लगाकर उसमें झूल गया। उस वक्त घर पर मान सिंह और उसकी 80 वर्षीय मां कोकिला देवी थी।
घर के भीतर शोरगुल सुनकर कोकिला देवी एक कमरे में पहुंची तो बेटे को फांसी पर लटका पाया। उन्होंने तुरंग दरांती से नायलॉन की रस्सी को काटकर बेटे को नीचे उतारा और मदद के लिए पड़ोसी को बुलाया। इसके बाद बुजुर्ग को जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली।
जाजरदेवल थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि घटना से पहले बुजुर्ग ने अत्यधिक शराब का सेवन किया था। पारिवारिक कलह और तनाव को घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि जब बुजुर्ग को अस्पताल ला रहे थे तब बारहमासी सड़क पर जाम लगने से काफी दिक्कतें भी हुई।