{"_id":"5c6ee6dbbdec22738963617c","slug":"181550771931-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार के नाम पर बेरोजगारों से लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोजगार के नाम पर बेरोजगारों से लाखों की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। रोजगार देने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। तहसील के करीब 500 युवा ठगी के शिकार हुए हैं। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
ठगी का शिकार युवाओं के अनुसार 2017 में मनरेगा मजदूर कल्याण संगठन, सहस्त्रधारा रोड देहरादून ने रोजगार के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर आवेदन मांगे थे। इस दौरान प्रदेश कार्यालय में फार्म फीस के साथ उनसे 150 रुपये जमा करवाए गए। बाद में साक्षात्कार के लिए बुलाया गया और नियुक्ति के नाम पर जिला प्रभारी से पांच हजार, ब्लॉक प्रभारियों व सुपरवाइजरों से 2500 रुपये और ग्राम पंचायत प्रभारी शिक्षिकाओं से दो-दो हजार रुपये लिए गए। कहा है कि यह क्रम करीब आठ माह तक चलता रहा। नियुक्ति देने के बाद देहरादून, दिल्ली में प्रशिक्षण दिया गया। बावजूद इसके रोजगार उपलब्ध नहीं कराया। कहा है कि संस्था के अध्यक्ष संजय राय से जब भी काम या वेतन की बात की जाती है तो वह टालमटोल कर देता है। बताया कि अब देहरादून कार्यालय भी बंद कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
बेरोजगार युवाओं ने एसडीएम तुषार सैनी के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में उन्होंने सीएम से मामले की जांच कराकर उनकी धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में नवीन आगरी, नीमा देवी, किरन नगरकोटी, अनिता, कविंद्र सिंह, हेमंत सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश, निर्भय बोरा, नंदन प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
कोट : युवाओं ने ज्ञापन सौंपकर ठगी का आरोप लगाया है। ज्ञापन को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेज दिया गया है। अग्रिम आदेश के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। - तुषार सैनी, एसडीएम बेड़ीनाग।