फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   परचून की दुकान से अवैध शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार

परचून की दुकान से अवैध शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार

Thu, 31 May 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
परचून की दुकान से अवैध शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। जिला एसओजी और गंगोलीहाट पुुलिस की संयुक्त टीम ने कंडारीछीना में एक परचून दुकान के गोदाम से अवैध शराब बरामद की है। यहां दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। टीम ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अवैध शराब के कारोबार की सूचना पर एसओजी और गंगोलीहाट पुलिस की टीम ने बुधवार शाम कंडारीछीना में एक परचून दुकान के गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान गोदाम से उत्तराखंड आबकारी की अंग्रेजी शराब की 14 पेटी, जबकि बीयर की छह पेटियां बरामद हुई। दुकान के पीछे बने इस गोदाम का इस्तेमाल अवैध शराब के कारोबार में किया जा रहा था। इस बीच पुलिस टीम ने दुुकानदार दलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि आरोपी परचून की दुकान से सटे एक कमरे में अवैध रूप से शराब पिलाता है। यहां प्रति पैग के साथ ही पव्वा, अध्धा और बोतल भी बेची जाती है। पकड़ी गई शराब एक सरकारी ठेके से खरीदी गई थी। पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा, एसओ गंगोलीहाट पूरन आगरी, सिपाही अनिल मर्तोलिया, मनमोहन भंडारी, राजकुमार, अशोक कालाकोटी, गोविंद वर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed