फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   11 दिन बाद जंगल में लटका मिला महिला का शव

11 दिन बाद जंगल में लटका मिला महिला का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
11 दिन बाद जंगल में लटका मिला महिला का शव
पिथौरागढ़। लापता महिला का शव 11 दिन बाद घने जंगल में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दुर्गम रास्तों से होते हुए जंगल के भीतर पहुंचकर शव बरामद किया।
विज्ञापन


शव बुरी तरह सड़ चुका है। इधर, लापता महिला के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। राजस्व उप निरीक्षक पुनेठा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गोदावरी देवी (36) पत्नी केशव राम निवासी बिलई, पट्टी पत्थरकोट छह जून से लापता थी। गोदावरी के पति ने उसके लापता होने की सूचना अपने ससुर प्रताप राम निवासी जजुराली को दी थी, जिसके बाद छह जून को पत्थरखानी राजस्व क्षेत्र में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गोदावरी के परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। सोमवार को बिलई से करीब एक किलोमीटर दूर खतेड़ा पट्टी, कोटली के घने जंगल में दुर्गंध आने पर परिजन वहां पहुंचे। सूचना पर कोटली के राजस्व उप निरीक्षक जीवन पुनेठा टीम के साथ करीब डेढ़ किमी पैदल चल घटनास्थल पर पहुंचे। गोदावरी का शव घने जंगल में पेड़ से लटका था। शव का अधिकांश हिस्सा सड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मात्र अवशेष बचे हैं। राजस्व उप निरीक्षक पुनेठा ने बताया कि घटनास्थल तक पहुंचना ही बेहद मुश्किल था। दुर्गम रास्ते में दो व्यक्ति एक साथ नहीं चल सकते थे। बमुश्किल शव को पेड़ से निकाल पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर ससुराल और मायके पक्ष वालों की भीड़ लगी रही। इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक भरत मेहता, ऋषेंद्र सामंत, मनोज मेहता, राजेंद्र सिंह बथियाल, दिगंबर सिंह, विनोद भट्ट भी मौजूद रहे।


चाचा के साथ रहते हैं मृतका के बच्चे
पिथौरागढ़। गोदावरी का पति केशव राम मजदूरी करता है। उनके दो बच्चे हैं। दोनों ही चाचा ओमप्रकाश के साथ कोटली गांव में रहते हैं। गोदावरी के बेटे हिमांशु बेरी का इसी वर्ष स्पोर्ट्स कालेज में बाक्सिंग के लिए चयन हुआ है। 13 वर्षीय लड़की स्कूल में पढ़ती है। हादसे से बच्चों के साथ ही परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed