फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कार हादसे के घायल दुकानदार की मौत

कार हादसे के घायल दुकानदार की मौत

Sat, 12 May 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
कार हादसे के घायल दुकानदार की मौत
नाचनी/थल (पिथौरागढ़)। चौनीपातल के पास शुक्रवार को हुई कार दुर्घटना में घायल नाचनी के व्यापारी प्रताप सिंह पिपलिया (42) पुत्र स्वर्गीय खीम सिंह की मौत हो गई है। शोक में शनिवार को दोपहर 12 बजे तक नाचनी का बाजार बंद रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम अल्मोड़ा से लौट रही बारात में शामिल स्विफ्ट कार (यूके 05 बी 2432) थल के पास चौनीपातल नामक स्थान पर अगला टायर फटने से खाई में गिर गई थी। हादसे में प्रताप सिंह पिपलिया के साथ ही चालक गंगा सिंह, धाम सिंह, गुड्डू पिपलिया घायल हो गए। प्रताप सिंह को छोड़कर अन्य को हल्की चोटें आईं। गौचर (थल) अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल प्रताप सिंह को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रात करीब 9 बजे बीसाबजेड़ के पास प्रताप सिंह की तबियत काफी बिगड़ गई। रात करीब 10 बजे प्रताप सिंह को लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रामगंगा घाट में प्रताप सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रताप सिंह नाचनी में परचून की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरणपोषण करते थे। उनकी मौत की सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मचा है। पत्नी दीपा देवी (32), मां तुलसी देवी (75), बेटी भावना (16), खुशी (13), बेटे मनीष (9) का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रताप सिंह की बेटी भावना ने कक्षा 10 की परीक्षा दी है। खुशी कक्षा 7 और बेटा मनीष कक्षा चार में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed