फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   दो अलग-अलग घटनाओं में बालिका और युवक की मौत

दो अलग-अलग घटनाओं में बालिका और युवक की मौत

Wed, 06 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
दो अलग-अलग घटनाओं में बालिका और  युवक की मौत

विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला में दो अलग-अलग घटनाओं में एक बालिका और एक युवक की मौत हो गई। बालिका की मौत पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से हुई है तो युवक की मौत बाइक खाई में गिरने से हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार धारचूला से आठ किमी दूर दलाती गांव निवासी गोपाल सिंह धामी की पुत्री भावना धामी (14) सोमवार को शाम करीब छह बजे अपनी बहन और सहेलियों के साथ जंगल से बकरी चराकर लौट रही थीं। उस दौरान पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे। इसी दौरान एक बड़ा पत्थर भावना की पीठ पर आ लगा। भावना गलाती नाले में जा गिरी। भावना की बहन रज्जू और सहेली रजनी ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


लोगों ने नाले में जाकर गंभीर रूप से घायल भावना को निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई थी। सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह ने इसकी सूचना तहसील कार्यालय और पुलिस को दी। मृतका के शव को संयुक्त चिकित्सालय धारचूला लाया गया। भावना जीजीआईसी धारचूला में कक्षा 9 में पढ़ती थी। भावना के चाचा प्रेम धामी ने बताया कि भावना की दो बहन और एक भाई हैं। परिवार काफी गरीब है। लोगों ने मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर,धारचूला तहसील मुख्यालय से 35 किमी दूर पांगला गांव निवासी गोविंद राम (30) पुत्र जय राम बाइक से पांगला से गर्बाधार की ओर जा रहा था। सोमवार शाम करीब छह बजे पांगला से महज डेढ़ किमी दूर वलाफो मोड़ पर ऊबड़-खाबड़ सड़क पर बाइक रपट गई। गोविंद राम बाइक समेत करीब 300 मीटर नीचे महाकाली नदी के किनारे पत्थरों में जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और ग्रामीणों ने नदी किनारे से शव को निकाला।


गोविंद राम के जरूरी कागजात, पर्स आदि महाकाली नदी में बह गए। मंगलवार को जिला मुख्यालय से डा. नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आई टीम ने धारचूला में ही मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किया। दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। गोविंद राम का पांगला घाट में और भावना का गलाती श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक ही दिन में दो दुर्घटनाएं होने से लोग दुखी हैं, क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed