{"_id":"5b0aed094f1c1b8a6e8b4f45","slug":"141527442697-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर डेढ़ लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारकर डेढ़ लाख लूटे
Updated Sun, 27 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रनगर (नेपाल)। बैंक में रुपये जमा करने गए कैलाली जिले के धनगड़ी उप नगरपालिका के वार्ड संख्या 2 मेन रोड स्थित आईएमई के कर्मचारी को बदमाशों ने गोली मारकर साढ़े नौ लाख रुपये लूट लिए। देर शाम पुलिस ने दो बदमाशों को रुपये के साथ पकड़ लिया है।
बताया जाता है कि धनगड़ी 3 निवासी निर्मल कार्की एवं आईएमई कर्मी रविवार को ग्लोबल बैंक में रकम जमा करने गया था। इसी दौरान बैंक के अंदर अज्ञात बदमाशों ने निर्मल को गोली मारकर साढ़े नौ लाख रुपये लूट लिए। गोली निर्मल की छाती और हाथ में लगी। इसके बाद बदमाश रकम लेकर फरार हो गए।
नेपाल प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार घायल निर्मल का इलाज सेती अंचल के अस्पताल में चल रहा है। लूट और गोलीकांड की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इधर, देर शाम प्रहरी उपनिरीक्षक विनोद धिमिरे ने बताया कि दो बदमाशों को कैलाली जिले के लेटा नामक स्थान से साढ़े नौ लाख रुपये और बाइक के साथ पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है।