फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नेपाल में चरस समेत भारतीय गिरफ्तार

नेपाल में चरस समेत भारतीय गिरफ्तार

Tue, 08 May 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में चरस समेत भारतीय गिरफ्तार
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल में एक भारतीय युवक को चरस समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से चार सौ ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी काली नदी पार कर भारत जाने की फिराक में था। आरोपी चाउमीन के पेटी में चरस तस्करी कर रहा था। इस मामले में चरस बेचने वाले नेपाली व्यापारी को भी गिरफ्तार किया गया है। बैतड़ी मुख्यालय में आरोपियों से सघन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बैतड़ी प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मूनाकोट विकास खंड के गांव बलतड़ी निवासी नवीन भंडारी के खिलाफ लंबे समय से चरस तस्करी की सूचना मिल रही थी। नेपाल पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बड़े पैमाने पर भारत में चरस तस्करी कर रहा था। सोमवार रात नौ बजे मुखबिर की सूचना पर जूलाघाट थाना प्रभारी चक्रदेव पांडे, बैतड़ी के एसआई दीप बहादुर देउपा ने रातामाटा के पास नवीन भंडारी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस ने बताया के आरोपी काली नदी पार कर भारत जाने की फिराक में था। तलाशी में चाउमीन की पेटी में रखी 400 ग्राम चरस बरामद हुई। बैतड़ी के डीएसपी हेरंब शर्मा कटेल ने बताया कि आरोपी ने चरस आदरपिंडा के व्यापारी गणेश भट्ट से खरीदी थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नेपाल पुलिस ने भारतीय आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed