{"_id":"5c9fbbd6bdec2260e22acf2c","slug":"121553972182-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने दो वाहनों के शीशे तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अराजक तत्वों ने दो वाहनों के शीशे तोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अराजक तत्वों ने बीती रात जीआईसी और टकाना में दो वाहनों के शीशे तोड़ दिए। साथ ही एक वाहन में रखा कंप्यूटर की बोर्ड भी उड़ा लिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर सौंप अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
अराजक तत्वों ने शुक्रवार की रात ठेकेदार प्रकाश जोशी की एसयूवी कार का शीशा तोड़ दिया। उसमें रखा की बोर्ड भी चोरी कर लिया। टकाना में एक पिकअप के साइड के शीशे तोड़ दिए। लोगों की शिकायत है कि आए दिन जीआईसी क्षेत्र में अराजक तत्व दो पहिया वाहनों से बैटरी और तेल भी चोरी कर रहे हैं। कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही अराजक तत्वों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्राथमिक विद्यालय पाभैं से सिलिंडर चोरी
पिथौरागढ़। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाभैं से चोरों ने रसोई का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर चोरी कर दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेम राम ने बताया कि शनिवार को जब विद्यालय खोला तो रसोई का ताला गायब मिला। अंदर देखने पर मध्याह्न भोजन के लिए रखा गया गैस सिलिंडर गायब मिला। उन्होंने राजस्व उप निरीक्षक को सिलिंडर चोरी होने की सूचना दे दी है। साथ ही उन्होंने अराजक तत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की है।