{"_id":"5c5c6512bdec224bc356efe5","slug":"121549559058-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जली महिला की हालत स्थित छेड़छाड का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जली महिला की हालत स्थित छेड़छाड का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। विवाहिता से छेड़छाड़ के आरोपी एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छेड़छाड़ से परेशान होकर महिला ने अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी। 40 प्रतिशत तक जली यह महिला जिला अस्पताल में भर्ती है। अब महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
धारचूला कोतवाली पुलिस के अनुसार प्राइवेट स्कूल में कार्यरत शिक्षक प्रवीण चंद्र गांव की ही एक विवाहिता से छेड़छाड़ करता था। छेड़छाड़ से तंग आकर विवाहिता ने मंगलवार रात अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। महिला को उसका पति जिला अस्पताल लाया। यहां उसका उपचार किया किया जा रहा है। महिला के पति की तहरीर के आधार पर धारचूला कोतवाली में बुधवार रात आरोपी शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 511, 354ए, 504,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
बृहस्पतिवार की सुबह घटखोला के समीप पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विजेंद्र साह ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती जली महिला की हालत स्थिर है। जिला अस्पताल के सर्जन डा. एलएस बोरा ने बताया कि महिला 40 प्रतिशत तक जली है। महिला को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई थी। परिजन हायर सेंटर ले जाने में असमर्थता जता रहे हैं। जिला अस्पताल में जो भी मौजूदा सुविधाएं हैं उसके अनुसार महिला का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
गांव की पंचायत में उठा था मामला
धारचूला। छेड़छाड़ के कारण आत्मदाह जैसा कदम उठाने वाली महिला के पति का आरोप है कि आरोपी शिक्षक पहले से छेड़छाड़ करता था। इससे परिवार परेशान था। इसके चलते पूर्व में इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी बैठी थी। इसमें दोनों परिवारों में समझौता किया गया था।
बेटे को गलत फंसाया जा रहा है
धारचूला। आरोपी शिक्षक के पिता लक्ष्मण भट्ट का कहना है कि उनके परिवार के साथ महिला का पति बेवजह झगड़ा करता है। आए दिन कोई न कोई बहाना बनाकर लड़ाई की जाती थी। इसके बाद उन्होंने इस मामले को पंचायत में उठाया था। उस समय समझौता हुआ था। उन्होंने मामले की जांच करने की मांग की है।
- शिक्षक की छेड़छाड़ से परेशान होकर एक विवाहिता ने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- रामचंद्र राजगुरु, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़।