{"_id":"5bcb6a84bdec226997412fe6","slug":"121540057732-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुजारी सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत धारचूला क्षेत्र के तल्ला पैय्या में नवरात्रि के दौरान हुए विवाद के मामले में मंदिर के पुजारी सहित पांच लोगों के खिलाफ बलुवाकोट थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार नवरात्र में दिल्ली में रहने वाला एक परिवार पूजा अर्चना के लिए अपने गांव आया था। पूजा अर्चना के दौरान महिला और उसकी बेटियों के साथ किसी बात को लेकर पुजारी व कुछ ग्रामीणों के साथ उनका विवाद हो गया। इस घटना की शिकायत दिल्ली लौटने के बाद महिलाओं ने पत्र के माध्यम से पुलिस के आला अधिकारियों और महिला आयोग से की।
इस पर संज्ञान लेते हुए बलुवाकोट थाने में पुजारी सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष महेश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।