फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बोलेरो कैंपर वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत

बोलेरो कैंपर वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत

Sat, 21 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो कैंपर वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत
नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी-भैंसकोट मार्ग पर बोलेरो कैंपर वाहन खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। वाहन में वह अकेला सवार था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह बोलेरो कैंपर वाहन (यूके 05 टीए 916) सवारियों को छोड़ने नाचनी से भैंसकोट गया था। वापसी में सुबह करीब 10 बजे नाचनी से तीन किमी पीछे गटघोरगाड़ी के पास वाहन असंतुलित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के सीधे सिमगाड़ नाले में गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में वाहन चालक मनोहर सिंह (35) पुत्र गोपाल सिंह निवासी गटघोरगाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि चालक का पेट और सिर फट गया। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से निकाला। नाचनी के थाना उप निरीक्षक मनोज कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए तेजम अस्पताल भेजा। डीएम के निर्देश पर मुनस्यारी पहुंची डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। घटना के बाद से मनोहर सिंह के घर में कोहराम मचा है। मनोहर की पत्नी प्रेमा (31) को बेहोशी के दौरे पड़ रहे हैं। वह गर्भवती है।
विज्ञापन


मनोहर की दो बेटियां खिला (7) और करीना (4) हैं। मनोहर वाहन चलाकर परिवार का भरणपोषण करता था। उसकी मौत से परिवार संकट में फंस गया है। दुर्घटनास्थल पर तीव्र मोड़ है। अलबत्ता दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed