फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बंदरलीमा में आग से मकान खाक

बंदरलीमा में आग से मकान खाक

Mon, 16 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
बंदरलीमा में आग से मकान खाक
अस्कोट (पिथौरागढ़)। बंदरलीमा में आग लगने से एक मकान जल गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में घर का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन


रविवार रात करीब आठ बजे बंदरलीमा निवासी ललित मोहन भट्ट पुत्र भोला दत्त भट्ट के दो मंजिला मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। मकान में आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाना शुरू किया। रात करीब 11 बजे आग पर काबू पाया जा सका। मकान के 6 कमरों में से तीन कमरे पूरी तरह जल गए।

घर में रखा सारा सामान, राशन कपड़े कुछ भी नहीं बचा। करीब 10000 रुपये से अधिक की रकम भी आग की भेंट चढ़ी है। आग बुझाने में गुड्डू धामी, कैलाश चंद्र भट्ट, नवीन चंद्र भट्ट, गणेश चंद्र भट्ट, दीपेश भट्ट, जगदीश भट्ट समेत तमाम लोग जुटे रहे।
विज्ञापन


लोगों ने प्रभावित परिवार को बीपीएल श्रेणी का बताते हुए प्रशासन से प्रभावित की मदद करने की मांग की है। राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश जोशी ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टिया चूल्हे की आग मकान में आग लगने का अंदेशा है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी जाएगी। प्रभावित परिवार को नियमानुार मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed