{"_id":"5af5e08c4f1c1bce408b4921","slug":"11526063244-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता पर पांच स्कूली बसों के चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियमितता पर पांच स्कूली बसों के चालान
Updated Fri, 11 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस प्रशासन की ओर से कई बार कार्रवाई किए बाद भी पब्लिक स्कूल संचालक कोताही से बाज नहीं आ रहे। स्कूल बसों में अभी तक जरूरी मानकों और सुरक्षा मापदंडों को पूरा नहीं किया गया है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान पांच और स्कूली बसों के अनियमितता पर चालान काटे हैं।
जाजर देवल थाना प्रभारी दीपक बिष्ट के नेतृत्व में सड़क पर उतरी पुलिस टीम ने नगर के निजी स्कूलों की बसों की चेकिंग की। दिन भर चले अभियान के दौरान दो दर्जन से अधिक बसों की चेकिंग की गई। इस दौरान पांच स्कूल बसों में अनियमितता के मामले पकड़ में आए। किसी बस में सीसीटीवी नहीं मिला तो किसी में फर्स्ट एड किट, अग्निशमन यंत्र आदि सुरक्षा प्रबंध नहीं पाए गए। एमवी एक्ट के उल्लंघन पर पुलिस ने पांच स्कूली बसों के चालान काटे। साथ ही इन बसों में मानकों के अनुरूप सभी सुरक्षात्मक व्यवस्था करने की हिदायत दी। थाना प्रभारी ने बताया कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा।