{"_id":"5adcc4d44f1c1b61098b5dba","slug":"11524417748-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी जवान ने खाई में कूद दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी जवान ने खाई में कूद दी जान
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट/पिथौरागढ़। झूलाघाट में तैनात एक एसएसबी जवान ने खाई में कूदकर जान दे दी। दो दिन पहले ही जवान की पत्नी ने भी घर पर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद जवान बेहद तनाव में था। एसएसबी ने जवान का पार्थिव शरीर पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग भेज दिया है।
रविवार को वाहिनी ने जवान हिरन मोय सिंगा (26) पुत्र आनंद मोहन का पार्थिव शरीर पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग स्थित घर के लिए रवाना किया। यहां से जवान के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से दिल्ली भेजा गया। इसके बाद दिल्ली से हवाई मार्ग से दार्जिलिंग भेजा जाएगा। वाहिनी अधिकारियों ने बताया कि हिरन मोय सिंगा को रविवार को ही कर्नाटक विस चुनाव की ड्यूटी पर जाना था, लेकिन इससे पहले यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही जवान की पत्नी ने घर पर आत्महत्या कर ली थी। यह खबर मिलने के बाद से वह तनाव में था।
शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे वह कैंप से बाहर निकल गया था। शनिवार को ही एसएसबी कैंप से दो सौ मीटर दूर वन क्षेत्र में जवान हिरन मोय सिंगा का पार्थिव शरीर बरामद हुआ था। आशंका है कि तनावग्रस्त जवान ने चट्टान से नीचे खाई में छलांग लगा दी। पोस्टमार्टम में जवान के सिर पर चोट से मौत की वजह सामने आई है। हिरन मोय सिंगा का दो माह पहले ही विवाह हुआ था।
विज्ञापन
जवान की पत्नी की खुदकुशी की सूचना मिली थी। जवान ने घर जाने के लिए आवेदन नहीं किया था, उसने ऐसा क्यों किया इसकी भी जांच की जाएगी। डिप्टी कमांडेंट हरेंद्र सिंह, 55वीं वाहिनी एसएसबी