फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बैतड़ी में सास, बहू की पेड़ से लटकी लाश मिली

बैतड़ी में सास, बहू की पेड़ से लटकी लाश मिली

Fri, 02 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
बैतड़ी में सास, बहू की पेड़ से लटकी लाश मिली
बैतड़ी (नेपाल)। नेपाल के बैतड़ी जिले में सास और बहू की जंगल में पेड़ से लटकी लाश मिली है। बैतड़ी प्रहरी प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


बैतड़ी प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोगड़ा केदार गांव पालिका चार श्रीकेदार निवासी निर्मला भट्ट (30) और उसकी सास पार्वती भट्ट (52) घास काटने के लिए पास के जंगल गई थी। खोचलेक प्रहरी चौकी के सहायक निरीक्षक श्याम सिंह माहरा ने बताया देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने जंगल में खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बृहस्पतिवार को निर्मला की लाश पेड़ से लटकी मिली, जबकि सास पार्वती का कहीं पता नहीं चला। उसे ढूंढने के लिए बैतड़ी के प्रहरी जवानों ने देर रात तक जंगलों में खोजबीन की।


शुक्रवार को पार्वती की लाश भी एक पेड़ से लटकी मिली। यह दोनों महिलाएं बैतड़ी के संपन्न परिवार से थीं। मामला संदिग्ध होने पर घटना की जांच अनुसंधान शाखा को दे दी गई। अलबत्ता घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed