फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   crime news in district in district.

Pithoragarh News: हत्या के लिए उकसाने पर मृतक के दो साथी गिरफ्तार

Fri, 25 Oct 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 Oct 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
crime news in district in district.
पिथौरागढ़। डेढ़ महीने पूर्व जाजर चिंगरी में युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। हत्या के लिए उसे उकसाने के आरोप में उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते 10 सितंबर को युवक का शव फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद युवक की मौत के रहस्य से पर्दा उठाया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 10 सितंबर को जाजर चिंगरी में एक स्थानीय युवक महेंद्र कुमार का शव फंदे पर लटका मिला। उसके भाई दिनेश कुमार ने उसके साथी दो युवकों पाटी, पल्चौड़ा निवासी धनी चंद और खतेड़ा निवासी दीपक चंद पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। सीओ परवेज अली ने बताया कि घटना के दिन महेंद्र और उसके साथी तीन युवकों ने एक साथ शराब पी। एक साथी पहले ही घर लौट गया। महेंद्र, धनी और दीपक साथ में घर लौट रहे थे। रास्ते से उसके दोनों साथियों ने किसी का मैदा का थैला उठा लिया और घर लौट गए। संबंधित ने जब इसकी शिकायत परिजनों से की तो दोनों आरोपी युवकों ने महेंद्र पर आरोप मड़ दिए। खुद पर लगे चोरी के झूठे आरोप और मारपीट से आहत होकर युवक ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि उसे आमहत्या के लिए उकसाने के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed