फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cricket Trophy captures Toli

क्रिकेट ट्रॉफी पर तोली का कब्जा 

Mon, 28 Nov 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Mon, 28 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Cricket Trophy captures Toli
खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 तोली-बड़ाबे क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तोली ने 50 रन से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। फाइनल मुकाबला तोली और धारी के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। तोली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 146 रना बनाए।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी धारी की टीम तोली के गेंदबाजों के सामने लाचार  नजर आई। धारी का कोई भी बल्लेबाज लंबी साझेदारी नहीं कर पाया। धारी के  विकेट लगातार गिरते रहे। 20 ओवर में धारी 96 रन ही बना सका।  

तोली ने 50 रन के अंतर से फाइनल मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व  प्रदेश महामंत्री सुरेश जोशी ने कहा कि खेल के क्षेत्र में पिथौरागढ़ सबसे आगे है। चाहे फुटबाल, क्रिकेट हो या बॉक्सिंग, कराटे। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि भविष्य  में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजनों के लिए हर संभव मदद की जाएगी। जोशी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर हरीश रावत, कमलेश वल्दिया, भीम सौन, मनोज उपराड़ी, गोविंद सौन, दीपक ठकुराठी समेत तमाम  खेल प्रेमी मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed