फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cricket: Mahananda Club Valthi Champion

क्रिकेट : महानंदा क्लब वल्थी चैंपियन

Wed, 06 Dec 2023 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 06 Dec 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Cricket: Mahananda Club Valthi Champion
मदकोट में क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम ट्राफी के साथ। संवाद
मदकोट (पिथौरागढ़)। नवयुवक मंगल दल की ओर से आयोजित 26वीं चैलेंजर क्रिकेट प्रतियोगिता में महानंदा क्लब वल्थी विजेता रहा। वल्थी ने फाइनल मुकाबले में मदकोट बाॅयज को हराकर ट्राॅफी जीत ली। विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम को 25 हजार की राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि आदर्श प्राथमिक विद्यालय मदकोट के प्रधानाध्यापक दिनेश भंडारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विक्रम परिहार, प्रधान प्रतिनिधि कैलाश देवली, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह सोरागी रहे। बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मदकोट बॉयज और महानंद क्लब वल्थी के बीच खेला गया। मदकोट बॉयज के कप्तान दीपक पवार ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मदकोट की पूरी टीम 14 ओवर में 114 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महानंदा क्लब वल्थी ने 13 ओवर में मैच जीत लिया। निर्णायक अर्जुन बोरा, धाम सिंह, स्कोरर गुड्डू मेहरा रहे। आंखों देखा हाल राजू धर्मशक्तू ने सुनाया। वल्थी के कप्तान रोहित मेहता को 56 रन की शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मदकोट बॉयज के विपिन, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का महानंदा क्लब वल्थी के जीवन मेहता, उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार महानंद वल्थी क्लब के रुद्र, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक का मदकोट बॉयज ए के घन्नू और सर्वश्रेष्ठ दर्शक का पुरस्कार सती देवी को दिया गया। डॉ. गिरीश रिंगवाल ने अपने पिता स्वर्गीय खीम सिंह की स्मृति में विजेता और भाजपा नेता सुरेंद्र ने पिता स्वर्गीय प्रेम सिंह सोरागी की स्मृति में उपविजेता को ट्राॅफी प्रदान की। एनवाईएमडी मदकोट के अध्यक्ष आनंद धामी ने सभी का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed