{"_id":"605a2c5b8ebc3ec39577ef19","slug":"cricket-in-jhualaghat-pithoragarh-news-hld4193059112","type":"story","status":"publish","title_hn":"वड्डा ने जीता खस्सी कप, झूलाघाट प्रीमियर लीग में त्रिपुरा रायल्स का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वड्डा ने जीता खस्सी कप, झूलाघाट प्रीमियर लीग में त्रिपुरा रायल्स का कब्जा
विज्ञापन
बड़ालू में खस्सी कप क्रिकेट प्रतियोगिता विजेता टीम को पुरस्कार देते चुफाल।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूनाकोट/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। बड़ालू और झूलाघाट में मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला खेला गया। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
उन्होंने झूलाघाट में जिम बनाने, सरस्वती शिशु मंदिर को फर्नीचर देने और मजिरकांडा के जियो टावर का लाभ झूलाघाट वासियों को देने की भी घोषणा की। वहीं बड़ालू में क्रिकेट का फाइनल वड्डा और झूलाघाट प्रीमियर लीग का फाइनल त्रिपुरा टाइगर ने जीता।
बड़ालू के खेल मैदान में खस्सी कप प्रतियोगिता का फाइनल वड्डा और बड़ालू के बीच खेला गया। वड्डा ने पहले बल्लेबाजी कर 15 ओवरों में 197 रन बनाए। जवाब में उतरी बड़ालू की टीम 193 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
मैच में सर्वाधिक 25 गेंदों में चार छक्के और दो चौकों की मदद से 47 रन बनाने वाले साहिल मैन ऑफ द मैच रहे। तरुण सिंह स्कोरर रहे। गोकुल चंद और अजय चंद ने आंखों देखा हाल सुनाया।
युवक मंगल दल और क्रिकेट समिति के आयोजन में प्रधान दिवाकर जोशी, किसान मोर्चा महामंत्री जीवन कापड़ी, प्रधान गोकुल चंद, देवेंद्र चंद, गोपाल दत्त जोशी मौजूद रहे।
वहीं झूलाघाट प्रीमियर लीग का फाइनल त्रिपुरा टाइगर और महेशानी रॉयल्स की बीच खेला गया। त्रिपुरा रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी कर 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा कर महेशानी की टीम 15 ओवर में 110 रन ही बना सकी। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनोज सामंत, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बोरा, विधायक प्रतिनिधि संजीव जोशी, प्रधान किरन भट्ट, जिला पंचायत सदस्य निर्मला महर, ब्लॉक महामंत्री कमलेश धारियाल, कैलाश भट्ट, ललित भट्ट, पुष्कर गोबाड़ी आदि रहे।

झूलाघाट प्रीमियर लीग के विजेता टीम को पुरस्कार देते कैबिनेट मंत्री चुफाल।- फोटो : PITHORAGARH