{"_id":"639768ae24f7184dda120514","slug":"crawd-in-pithauragarh-hospital-pithoragarh-news-hld485039146","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में चर्म और मनो चिकित्सक ने किया मरीजों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में चर्म और मनो चिकित्सक ने किया मरीजों का उपचार
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। चर्म रोग विशेषज्ञ और मनोचिकित्सक ने सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की जांच की। पहले दिन जहां चर्म और गुप्त रोग संबंधी 70 मरीज तो मनोचिकित्सक के पास 12 रोगी उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकों के जिला अस्पताल में बैठने से मरीजों को राहत मिली है।
जिला अस्पताल में तैनात चर्म रोग विशेषज्ञ एवं मनोचिकित्सक को चिकित्सा विभाग ने बेस अस्पताल में तैनात कर दिया है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही थी। सोमवार को जिला अस्पताल में चर्म और मनो चिकित्सक के ओपीडी में बैठने से लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों को उनके बेस अस्पताल से जिला अस्पताल में बैठने की जानकारी न होने के चलते मरीजों की संख्या कम रही। सीएमओ डॉ. एचसी ह्यांकी ने कहा कि मरीजों की संख्या को देखते हुए व्यवस्थाएं की गई है। दोनों चिकित्सक बेस के साथ ही जिला अस्पताल में भी मरीजों का उपचार करेंगे।
मरीज पहले बेस अस्पताल गए फिर लौटे जिला अस्पताल
पिथौरागढ़। चर्म रोग से परेशान दो मरीज बेस अस्पताल पहुंच थे। उन्हें जानकारी मिली कि चिकित्सक जिला अस्पताल में ओपीडी में मिलेंगे तो वे बेस से वापस आए। राजेश ने शरीर में खुजली होने की शिकायत और निर्मल जोशी हाथ में दाद होने की समस्या का इलाज कराने पहुंचे थे। रोगियों ने बताया कि वे पहले बेस अस्पताल उपचार के लिए गए थे फिर वापस जिला अस्पताल आना पड़ा।
विज्ञापन
700 के पार पहुंची ओपीडी
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में आने वाले रोगियों की संख्या 745 पहुंच गई। इसमें बुखार, पेट दर्द, पीलिया, टाइफाइड समेत अन्य बीमारियों से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रही है। वरिष्ठ सर्जन डॉ. एलएस बोहरा और मुख्य फिजिशियन डॉ. डीएस धर्मशक्तू के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ अधिक रही।