फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Covid Vaccination in ST Vanraji's Village

कोरोना वैक्सीन लगाने की डर से घरों से भाग गए वनराजि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Covid Vaccination in ST Vanraji's Village
वनराजि को कोरोना वैक्सिन लगाते स्वास्थकर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। वनराजि परिवारों को कोरोना वैक्सीन लगाना मुश्किल भरा काम हो गया है। दो दिन से प्रशासन की टीम वनराजियों को वैक्सीन लगवाने के लिए मदनपुरी में डेरा जमाए है लेकिन यहां वैक्सीन लगवाने के लिए मदनपुरी के मात्र चार वनराजि ही पहुंचे।
विज्ञापन

प्रशासन की टीम जब अन्य को वैक्सीन लगवाने के लिए बुलाने पहुंची तो वे अपने घर पर नहीं मिले। वैक्सीन लगवाने के डर से वे पहले ही अन्यत्र चले गए।
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने वनराजि गांव मदनपुरी में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए शिविर लगाया। शिविर लगाने से पूर्व तहसील और ब्लॉक के कर्मचारी कानूनगो चंद्रप्रकाश के नेतृत्व में दो दिन से मदनपुरी, कूटा और चौरानी के वनराजि परिवारों को कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना टीकाकरण के लिए मदनपुरी पहुंची तो 45 साल से अधिक उम्र के मात्र चार वनराजि ही टीकाकरण के लिए आए जबकि तीनों वनराजि गांवों में 45 से अधिक उम्र के 25 से 30 लोगों का टीकाकरण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब प्रशासन की टीम इन्हें टीकाकरण के लिए बुलाने इनके घर पहुंची तो वनराजि पुरुष और महिलाएं घर पर नहीं मिले। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम चार वनराजियों (तीन पुरुषों और एक महिला) को ही टीका लगाकर लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed