फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Covid Vaccination in Pithauragarh

जिले में 56 स्थानों में 2500 को लगा को-वैक्सीन का टीका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Covid Vaccination in Pithauragarh
सिथौरागढ़ एसडीएस में टीकाकरण के लिए आधार कार्ड लेकर खड़े बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। 15 से 18 साल तक के बच्चों ने मंगलवार को टीका लगवाकर कोरोना रूपी अमंगल पर पहला वार किया है। पिथौरागढ़ जिले में 56 स्थानों में 175 स्वास्थ्य कर्मियों ने 2963 से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया। जिले में कुल 33900 किशोरों को कोवॉक्सिन का टीका लगाया जाना है। चंपावत जिले में 26 स्कूलों 1068 किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। टीका लगवाने वाले बच्चों ने लोगों से कोरोना की दोनों डोजें लगवाकर कोरोना के खात्मे में सरकार और स्वास्थ्य कर्मियों की मदद करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सोमवार को विधायक चंद्रा पंत ने एशियन एकेडमी में किशोरों के टीकाकरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने किशोरों के टीकाकरण का निर्णय लिया। इससे बच्चों में संक्रमण का खतरा कम होगा। उन्होंने सभी बच्चों से टीका लगाने की अपील की है। स्वास्थ्य कर्मी प्रेमा ने बच्चों को टीका लगाया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपू महर, डॉ. ललित भट्ट, डॉ. हेमंत मर्तोलिया, प्रतिरक्षण सहायक मोहित पंत, पंकज बिष्ट, सुपरवाइजर कैलाश टोलिया आदि थे।
विज्ञापन

एसडीएस जीआईसी में प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक, डॉ. ज्योति नर्सिंग ऑफिसर स्तुति, ऑपरेटर चंद्रशेखर कापड़ी ने पौधरोपण कर टीकाकरण का शुभारंभ किया। वहां रघुवर दत्त पुनेठा, दीपक सुतेड़ी, त्रिभुवन, भीमनाथ, शांति देवी, खीमा देवी, पीएस फर्स्वाण थे। नाचनी में जीआईसी में सपना चंद ने बच्चों को टीका लगाया। इस दौरान आशा मेहरा, अनीता कांडपाल, कमला बथ्याल, गोमती चुफाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगापानी तहसील के मवानी-दवानी में 80 बच्चों का टीकाकरण किया गया। धारचूला में छह केंद्रों में 426 बच्चों का टीकाकरण किया गया। मुनस्यारी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. त्रिलोक सिंह पांगती जीआईसी में 93, हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्यामंदिर में 137 बच्चों का टीककारण किया गया। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण फर्स्वाण, डाटा एंट्री ऑपरेटर लक्ष्मण धामी, एएनएम पूजा मेहता, आशा तुलसी कोरंगा मौजूद रहे। गंगोलीहाट में आठ केंद्रों में 772 बच्चों को टीका लगाया गया। गणाईगंगोली में 221 बच्चों को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed