{"_id":"61d3472d863730037e5fadef","slug":"covid-test-in-jhulaghat-pithoragarh-news-hld449830039","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में निकले पॉजिटिव, नेपाल की जांच में निकले निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत में निकले पॉजिटिव, नेपाल की जांच में निकले निगेटिव
विज्ञापन
Covid Test in Jhulaghat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी स्वास्थ्य विभाग ने भारत के स्वास्थ्य विभाग पर पुरानी कोविड किट से एंटीजन जांच करने की बात कही है। विभाग ने बताया जिन नेपाली नागरिकों को भारत में पॉजिटिव बताकर वापस नेपाल भेजा दिया था, उनकी दोबारा की गई जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोबारा सभी का स्वाब संकलन कर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है।
24 दिसंबर को झूलाघाट सीमा पुल पर नेपाल के बजांग जिले के चार लोग एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। सभी को सीमा पर तैनात एसएसबी और स्वास्थ्य विभाग ने वापस नेपाल भेज दिया। जिला अस्पताल बैतड़ी की लैब में की गई जांच में चारों निगेटिव पाए गए। बैतड़ी जिला प्रयोगशाला प्रमुख मीना बम ने बताया बैतड़ी में कोरोना के बहुत कम मामले हैं। इस तरीके से जांच होने के कारण बैतड़ी बाजार में लोग डर के मारे नहीं आ रहे हैं। उन्होंने भारत के स्वास्थ्य विभाग को नई एंटीजन किटों से जांच करने की बात कही है।
जो किट हमें स्वास्थ्य विभाग से मिली हैं, उन्हीं से सीमा पुुल पर जांच की गई। इसमें चार लोग कुछ दिन पहले पॉजिटिव पाए गए। नेपाल में किस किट से जांच की जा रही है इस बारे में हमें कोई सूचना नहीं है। - डॉ. कल्पित रौतेला, प्रभारी, मूनाकोट।