फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Couldn't. shelter. youth. had. spend. night. verandahs.

Pithoragarh News: नहीं मिला ठिकाना, युवाओं को बरामदों में बितानी पड़ी रात

Wed, 20 Nov 2024 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 20 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Couldn't. shelter. youth. had. spend. night. verandahs.
पिथौरागढ़। प्रादेशिक सेना की भर्ती में शामिल होने के लिए पहुंचे युवाओं को रहने के लिए ठिकाना नहीं मिला। होटल, स्कूल, रैन बसेरे पूरी तरह पैक रहे। ऐसे में युवाओं को स्कूल के बरामदों में कड़ाके की ठंड में रात बितानी पड़ी। यहां तक कि भर्ती स्थल के आसपास के मंदिरों में भी कई युवाओं को रहना पड़ा। सुबह जब धूप खिली तो ठंड से राहत के लिए कुछ युवा खेतों में लेट गए।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में सेना के देवकटिया मैदान जाजरदेवल में 12 नवंबर से 27 नवंबर तक प्रादेशिक सेना भर्ती चल रही है। भर्ती में शामिल होकर अपने सपने को पूरा करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से सोमवार को 10,000 से अधिक युवा पिथौरागढ़ पहुंचे।
विज्ञापन

देर रात तक मैदानी क्षेत्रों से युवाओं की आवाजाही जारी रही। भीड़ अधिक होने से युवाओं को भारी दिक्कतों से गुजरना पड़ा। होटल और रैन बसेरे पैक हो गए। युवाओं को ठहराने के लिए कुछ स्कूलों का अधिग्रहण किया गया लेकिन ये भी नाकाफी साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी ने भर्ती स्थल पहुंचकर युवाओं की परेशानी को जाना तो उन्होंने आपबीती सुनाई। मध्य प्रदेश के सुनील ने बताया कि वह अपने चार साथियों के साथ भर्ती में शामिल होने पहुंचा है। होटलों और रैन बसेरों में भीड़ अधिक होने से ठहरने के लिए जगह नहीं मिली तो उन्हें स्कूलों के बरामदों में कड़ाके की ठंड के बीच किसी तरह रात बितानी पड़ी। भर्ती में शामिल होने के लिए युवाओं का सीमांत जिले में पहुंचने का सिलसिला जारी है और अधिक भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन को युवाओं को राहत देने के लिए मशक्कत करनी होगी।


नगर के स्कूलों में आज से तीन दिन का अवकाश, इनमें ठहराए जाएंगे अभ्यर्थी
पिथौरागढ़। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखकर पुलिस-प्रशासन की दिक्कत भी बढ़ गई है। प्रशासन ने नगर के स्कूलों में 20 से 22 नवंबर तक तीन दिन का अवकाश करने का निर्णय लिया है। अभ्यर्थियों को ठहराने के लिए इनमें व्यवस्था की जाएगी।
मंगलवार को डीएम विनोद गोस्वामी ने कैंप कार्यालय में सेना, पुलिस, परिवहन, पूर्ति, जल संस्थान, नगर निगम के अधिकारियों के साथ ही होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, केमू और रोडवेज प्रबंधन के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि युवाओं को ठहराने के लिए स्कूलों का अधिग्रहण किया गया है।
ऐसे में नगर के स्कूलों में 20, 21 और 22 नवंबर को अवकाश रहेगा। उन्होंने जल संस्थान को भर्ती स्थल पर युवाओं के लिए पानी की व्यवस्था करने, सीएमओ को दवा और आवश्यक उपकरणों के साथ एंबुलेंस व स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात करने, नगर निगम, जिला पंचायत को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही भर्ती स्थल पर मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करने के लिए कहा है। उन्होंने युवाओं के रात्रि विश्राम के लिए अधिग्रहीत स्कूलों में भी शौचालयों और सफाई की व्यवस्था करने के लिए कहा है।


खाने की अधिक कीमत वसूली तो होगी कार्रवाई : डीएम
पिथौरागढ़। डीएम विनोद गोस्वामी ने कहा कि नगर सहित भर्ती स्थल के आसपास होटलों में युवाओं को उचित मूल्य पर भोजन उपलब्ध हो, इसकी जिम्मेदारी पूर्ति विभाग की होगी। भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना होगा। कहा कि यदि होटलों, ढाबों में भोजन की गुणवत्ता खराब मिली और युवाओं से इसका मूल्य अधिक लिया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को होटलों और ढाबों पर नजर रखने के निर्देश दिए।


इन स्कूलों में होगी अभ्यर्थियों के लिए ठहरने की व्यवस्था
सरस्वती देव सिंह इंटर कॉलेज, केएनयू इंटर कॉलेज, मिशन इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज भाटकोट, गंगोत्री गर्ब्याल बालिका इंटर कॉलेज, सातशिलिंग इंटर कॉलेज, बुल्स आई पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर जाजरदेवल, बियर शिबा पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन, डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल रई, मानस एकेडमी, विवेकानंद इंटर कॉलेज, दयासागर इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज, सोरवैली पब्लिक स्कूल, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, आइडियल पब्लिक स्कूल जाजरदेवल।

छूटे अभ्यर्थी दानापुर, बिहार में होने वाली भर्ती में ले सकेंगे भाग
पिथौरागढ़। डीएम विनोद गोस्वामी ने बताया सेना की ओर से यूपी के युवाओं के लिए 26 नवंबर से एक दिसंबर तक दानापुर बिहार में भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। यूपी के जो युवा पिथौरागढ़ भर्ती में शामिल नहीं हो पाए वे दानापुर भर्ती रैली में भाग ले सकेंगे। पुलिस-प्रशासन ने इस बाबत वाहन में लाउडस्पीकर से अनाउंस भी किया गया। संवाद
फोटो-19 पीटीएच 12 पी- पिथौरागढ़ में सेना भर्ती में शामिल होने पहुंचे युवाओं को इस तरह खेतों में बितानी पड़ी रात। संवाद


भीड़ बढ़ी तो टनकपुर से पिथौरागढ़ दौड़ाई नौ अतिरिक्त बसें
लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ में चल रही प्रादेशिक सेना भर्ती में शामिल होने के लिए वाहन न मिलने पर युवाओं ने गहरी नाराजगी जताई। युवा सुबह से ही वाहनों के इंतजार में रोडवेज स्टेशन पर खड़े रहे। व्यापार संघ की पहल पर एसडीएम ने पिथौरागढ़ के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन कराया।
पिथौरागढ में सेना भर्ती में जाने के लिए मंगलवार को सुबह से ही यूपी के युवाओं का टनकपुर आदि रास्तों से आने का सिलसिला शुरू हो गया था लेकिन उन्हें पिथौरागढ़ जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिल रहा था।
युवाओं ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार को यूपी के युवाओं की भर्ती है। रात के 12 बजे से उन्हें लाइन में खड़ा होना होगा। इसके लिए कुछ आराम भी चाहिए। युवाओं की समस्या को देखते हुए नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी और जिला व्यापार मंडल उपाध्यक्ष कीर्ति बगौली ने एसडीएम रिंकू बिष्ट से वार्ता कर वाहनों की व्यवस्था करने की मांग की।

एसडीएम ने तहसीलदार जगदीश नेगी को मौके पर भेजकर युवाओं के लिए रोडवेज बसों का इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके बाद रोडवेज ने पिथौरागढ के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया। रोडवेज की एसएसआई दीपा वर्मा ने बताया कि बुधवार को लोहाघाट से पिथौरागढ़ के लिए नौ बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed