फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Corporation imposed duty of hundred employees

निगम ने सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई

Thu, 25 May 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 25 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Corporation imposed duty of hundred employees
कैलाश मानसरोवर यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कैलाश मानसरोवर यात्रा के संचालन के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम ने अपने 100 कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। कर्मचारियों को कैंप आवंटित कर दिए गए हैं। इसके अलावा यात्रियों के साथ चलने वाले गाइड भी नियुक्त कर दिए गए हैं। इन कर्मचारियों की 30 मई को नैनीताल में केएमवीएन के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल बैठक लेंगे। इसमें कर्मचारियों को यात्रा संचालन के बारे में आवश्यक जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


केएमवीएन ने यात्रा पड़ावों पर राशन एवं अन्य सामग्री पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। धारचूला आधार शिविर से आगे के पड़ावों के लिए राशन सप्लाई की जिम्मेदारी ठेकेदार को दी गई है। जून प्रथम सप्ताह तक सभी पड़ावों पर राशन पहुंच जाएगा और कर्मचारी तैनात हो जाएंगे। केएमवीएन ने यात्रा की व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने का फैसला लिया है। निगम के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि यात्रा पर इस बार 18 दल जाएंगे। हर दल में अधिकतम 60 यात्री होंगे। यात्रियों की संख्या का पता दिल्ली से चलते समय मालूम पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अब यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाला प्रथम दल 13 जून को आधार शिविर धारचूला पहुंचेगा। 14 जून से प्रथम दल की पैदल यात्रा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


खच्चर वालों को भरवाए जाएंगे शपथपत्र
कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि 14 जून को नारायणआश्रम जाकर खच्चर वालों से हिमालय बचाओ अभियान के शपथपत्र भरवाए जाएंगे। यह लोग कैलाश यात्रियों का सामान ढोने और कठिन रास्तों पर यात्रियों को घोड़ों से ले जाने का काम करते हैं। गुरुरानी ने बताया कि 14 जून को नारायणआश्रम में सभी खच्चर वाले मिल जाएंगे। उनको स्वच्छता का महत्व समझाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed