फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Corona's call... please don't be negligent

Pithoragarh News: कोरोना की आहट... कृपया न बरतें लापरवाही

Sat, 08 Apr 2023 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 08 Apr 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Corona's call... please don't be negligent
चंपावत जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट। संवाद
पिथौरागढ़/चंपावत। एंटीजन जांच में कोरोना संक्रमित एक छात्रा की शुक्रवार को हुई मौत के बाद भी लोगों में जागरूकता नहीं दिख रही है। सामाजिक दूरी का पालन तो दूर, मास्क लगाने की जरूरत नहीं समझी जा रही है। अस्पतालों में मरीज और तीमारदार मास्क पहनने से गुरेज कर रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में जिला और बेस अस्पताल में कोविड जांच की जा रही है। जांच से लोग कतरा रहे हैं। बेस अस्पताल में कोविड जांच की जानकारी लोगों को नहीं है। जबकि जिला अस्पताल में आने वाले मरीज कोविड जांच से कतरा रहे हैं। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि कोविड जांच की बजाय लोग सर्दी जुकाम की दवा खाकर उपचार करना बेहतर समझ रहे हैं। वर्तमान में लोग न के बराबर जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने दिल्ली, महराष्ट्र, देहरादून आदि राज्य से आने वाले लोगों से कोविड जांच कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड का वायरस किसी रूप में आ जाए, इसकी जानकारी नहीं है। ऐसे में जांच से कोविड संक्रमण का पता चल सकता है, जो जांच जरूर कराएं। यह परिवार और समाज की सुरक्षा की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन






चंपावत जिले के प्रवेश द्वार और भारत नेपाल सीमा पर नही हो रही जांच

पूर्णागिरि धाम के तीर्थयात्री बिना मास्क लगाए ही बाहरी राज्यों से यहां आ रहे



विनोद काला

बनबसा (चंपावत)। कोविड के संभावित खतरों को लेकर बनबसा क्षेत्र के अलावा भारत नेपाल सीमा पर सतर्कता नहीं बरती जा रही है। अभी टनकपुर स्थित उपजिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों की ही कोराना जांच शुरू हुई है। मां पूर्णागिरि मेले के तहत सीमा पर हो रही यात्रियों की भीड़ भी बिना मास्क के ही आवागमन कर रहे हैं।

मां पूर्णागिरि धाम के मेले के तहत राज्य के बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों की कोरोना जांच को कोई पुख्ता इंतजाम नही किए गए हैं। चंपावत जिले के प्रवेश द्वार बनबसा स्थित जगबूड़ा पुल पर कोई जांच नही की जा रही है। भारत नेपाल सीमा पर आवागमन करने लोगों की भी किसी तरह की कोरोना जांच शुरू नही हुई है।

यूपी और अन्य राज्यों से पूर्णागिरि धाम आने वाले तीर्थ यात्री भी बिना मास्क लगाए ही यहां पहुंच रहे हैं। मां के दर्शनों बाद तीर्थ यात्री बिना मास्क के ही नेपाल स्थित सिद्धनाथ बाबा के दर्शनों को जा रहे हैं। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. मो. उमर ने बताया है कि अभी कोरोना से संबंधित जांच आदि को लेकर किसी तरह के निर्देश नहीं मिले हैं। बनबसा स्थित शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी हेमंत कठैत ने बताया कि कोरोना जांच को लेकर अभी कोई गाइड लाइन नही प्राप्त हुई है। संवाद



यहां भी नहीं हो रहा नियमों का पालन

-बाजार और अस्पतालों में मॉस्क पहनने को लेकर संजीदा नहीं हैं लोग

-रोडवेज बसों में भी बिना मास्क पहने रहे कई यात्री

-दो गज की सामाजिक दूरी के नियम का भी नहीं हो रहा है पालन



चंपावत जिले में चार लोग मिले कोरोना पॉजीटिव

चंपावत/टनकपुर। चंपावत में जवाहर नवोदय विद्यालय की संक्रमित 12वीं की छात्रा की मौत के बाद जिले में चार लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। टनकपुर उप जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि 17 लोगों की एंटीजन जांच की गई। चिकित्साधिकारी डॉ. मो. उमर और लैब तकनीशियन अजय शुक्ला ने बताया कि जांच में 41 साल का पुरूष, 7 साल का किशोर और 17 साल की किशोरी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि संक्रमित मिले तीनों लोगों को 14 दिन के लिए होम आइसोलेट किया गया है। उधर, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि लक्षण मिलने की दशा में एंटीजन जांच कराई जा रही है। शनिवार को जिलेभर में 103 जांच हुई। जिला अस्पताल में एंटीजन टेस्ट में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। आरटीपीसीआर की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।





पिथौरागढ़ के कोविड टीका केंद्र में लग गए ताले

एक सप्ताह पूर्व ही को-वैक्सीन की डोज हो गई थी खत्म



संवाद न्यूज एजेंसी

पिथौरागढ़। जिले में वैश्विक महामारी कोविड-19 की रोकथाम के लिए चलाया जो रहे बूस्टर डोज टीकाकरण का कार्य वैक्सीन नहीं होने से बंद हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध को-वैक्सीन की डोज 31 मार्च को खत्म हो गई है। जिसके बाद टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य से प्राप्त को-वैक्सीन की डोज खत्म चुकी थी, जिसके बाद विभाग टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया। वैक्सीन खत्म होने से बूस्टर डोज अभियान आगे नहीं बढ़ पा रहा है। सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने कहा कि राज्य से टीकों की मांग की गई है, कब तक टीके आएंगे, इसकी जानकारी नहीं है।



दावे

1. कोरोना उपचार के अस्पताल में हैं पूरे इंतजाम

उप जिला अस्पताल प्रशासन को दावा है कि कोरोना संक्रमण बढ़ने की स्थिति में उससे निपटने के अस्पताल में उचित प्रबंध है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. घनश्याम तिवारी का कहना है कि कोरोना के उपचार के लिए बेड, दवाईयां और पर्याप्त संशाधन उपलब्ध है। अस्पताल में लगे प्लांट से जुड़े 40 ऑक्सीजन बेड हैं। वहीं कोरोना की जांच, बचाव किट और रेमडेसिविर इंजेक्शन का कोटा भी पर्याप्त है।



2. 42 हजार से अधिक को लगी बूस्टर डोज

पिथौरागढ़। जिले में कोविशील्ड की बूस्टर डोज 16.38 फीसदी लोगों को ही लगी। जबकि जिले में 18 से 59 आयु वर्ग के 261483 लोगों को कोविड की बूस्टर डोज लगाई जानी थी। वर्तमान तक 42827 लोगों को ही बूस्टर डोज लग पाई है। इनमें से अधिकांश को कोविशील्ड के टीके लगने थे। केंद्र से राज्य को कोविड टीके नहीं मिलने के कारण अभियान रफ्तार नहीं पकड़ पाया। संवाद



हकीकत

1. बच्चों को नहीं लग सका शत फीसदी टीका

पिथौरागढ़। जिले में 12 से 17 आयु वर्ग के बच्चों को भी शत फीसदी टीके नहीं लग पाए हैं। जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के 16307 बच्चों टीकाकरण का लक्ष्य मिला था। वर्तमान तक 16699 को पहली और 12980 को दोनों डोज लग चुकी है। शासन से 12 से 17 आयु वर्ग के 26126 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला था। इस आयु वर्ग के 23895 को पहली और 21326 दोनों डोज लगाई जा चुकी है। संवाद



2. खराब है लोहाघाट का ऑक्सीजन प्लांट

चंपावत। चंपावत जिले के तीनों प्रमुख सरकारी अस्पतालों में कोरोना से बचाव के भरपूर उपाय किए गए हैं। जिला अस्पताल में आईसीयू के अलावा ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहा है। टनकपुर का प्लांट भी ठीक है। लेकिन लोहाघाट उप जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट खामी की वजह से उपयोग में नहीं आ रहा है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि इसे जल्द ठीक करा लिया जाएगा। टनकपुर और लोहाघाट में आईसीयू भी संचालित नहीं है। अलबत्ता इन तीनों बड़े अस्पतालों में 132 बेड हैं।



इनसेट

आज होगी वीडियोकांफ्रेंसिंग, मॉक ड्रिल कल

चंपावत। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच रविवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे। इसमें स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सोमवार को जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल सहित प्रमुख अस्पतालों में तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल किया जाएगा।




इनसेट

डॉक्टर की राय

भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की जरूरत है

मास्क का उपयोग, दूरी बनाने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की जरूरत है। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को इन उपायों को करना होगा। अस्पतालों को मरीजों में लक्षण देख कोरोना जांच करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। लोगों को अपना बचाव स्वयं करने की आवश्यकता है।

-केके अग्रवाल, सीएमओ चंपावत



बचाव के लिए एडवाइजरी का करें पालन

बचने के लिए घर से बाहर बगैर मास्क पहने न निकलें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

-डॉ. मो. उमर चिकित्साधिकारी, उप जिला अस्पताल टनकपुर





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed