फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Corona Winners Royal won the volleyball match

रोमांचक मुकाबले में कोरोना विनर्स रॉयल ने जीता वॉलीबॉल मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Corona Winners Royal won the volleyball match
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके 18 से 39 वर्ष के लोगों की वॉलीबाल और गोला फेंक प्रतियोगिता कराई गई। वॉलीबाल में कोरोना विनर्स रॉयल ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में कोरोना विनर्स पैंथर को हराया।
विज्ञापन

स्टेडियम में वॉलीबाल का मैच कोरोना विनर्स रॉयल और कोरोना विनर्स पैंथर के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. आरएस चलाल और विशिष्ट अतिथि अपर अर्थ एवं संख्याधिकारी गणेश विद्यार्थी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।
विज्ञापन

वॉलीबाल मैच में कोरोना विनर्स रॉयल ने कोरोना विनर्स पैंथर की टीम को संघर्षपूर्ण मैच में तीन सेटों में 15-09, 13-15, 14- 15 से हराया। गोला फेंक प्रतियोगिता में मनोज सिंह मेहरा ने 8 मीटर गोला फेंककर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक कुमार ने 7.90 मीटर गोला फेंककर दूसरा और चंद्र सिंह नेगी ने 7 मीटर गोला फेंककर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी ने सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, दिनेश चंद्र पाटनी, हरीश पंत, इंद्रजीत सिंह सामंत, निर्मल भट्ट, दीपक उप्रेती, गोकुल पंत ने निभाई। संचालन निर्मल किशोर भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed