फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Corona in didihat

युवक की हालत में सुधार जांच के लिए सैंपल भेजने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Corona in didihat
डीडीहाट सीएचसी के बाहर तैनात सुरक्षा बलों के जवान। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। चार दिन पूर्व दिल्ली से डीडीहाट पहुंचे युवक की हालात में सुधार आने लगा हैं। युवक ने अपने खून की जांच का सैंपल लैब में भेजने की मांग की हैं। वहीं रविवार को भी अस्पताल में एसडीआरएफ और पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

कोरोना की आशंका को देखते हुए डीडीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार दिन से एक युवक को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सोशल मीडिया में युवक की ओर से स्वयं को कोरोना होने की आशंका जताने के बाद प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया, लेकिन युवक की जांच नहीं हो पाई है। हालांकि पिथौरागढ़ से जांच के लिए आई दो डॉक्टरों की टीम ने युवक में कोरोना के कोई लक्षण नहीं होने की बात कही थी। युवक का उपचार कर रहे चिकित्सक विवेक ने बताया कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है। स्थानीय स्तर पर कोरोना की जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। चार दिनों से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवक ने उसका ब्लड सैंपल जांच के लिए लैब भेजने की मांग की है। युवक का कहना है कि उसकी खून की जांच कोरोना टेस्ट के लिए भेजने तक वह इसी आइसोलेशन वार्ड में रहेगा। अस्पताल में एसडीआरएफ और पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed