Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Convict sentenced to 20 years of rigorous imprisonment for raping a minor

Pithoragarh News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष कठोर कारावास

Sat, 04 Jul 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 04 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Convict sentenced to 20 years of rigorous imprisonment for raping a minor
चंपावत। विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) अनुज कुमार संगल की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 1.30 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर उसे एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

मामले के अनुसार 24 मार्च 2025 को बनबसा क्षेत्र निवासी पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी थी कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 23 मार्च को अचानक गायब हो गई है। उन्होंने आशंका जताई कि बेटी अरुण कुमार उनकी बेटी को अपने साथ न ले गया हो। तहरीर के आधार पर पुलिस ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग को भजनपुर निवासी अरुण कुमार (29) के साथ पश्चिम बंगाल से ढूंढ निकाला। इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65, 87, 137 (2) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। तब से यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था। शनिवार को फैसला आया। विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) की अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें, गवाहों के बयानों और प्रस्तुत साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद आरोपी अरुण कुमार को दोषी ठहराया। अदालत ने यह भी कहा कि दोषी की सभी सजाएं एक साथ चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed