{"_id":"6818efc8aead5489c301e5cb","slug":"contractors-challan-for-keeping-laborers-without-verification-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-127468-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बिना सत्यापन के मजदूरों को रखने पर ठेकेदार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बिना सत्यापन के मजदूरों को रखने पर ठेकेदार का चालान
Mon, 05 May 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 05 May 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पुलिस ने बिना सत्यापन के मजदूर रखने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ 10 हजार रुपये का चालान किया है। थानाध्यक्ष बेड़ीनाग महेश चंद्र जोशी ने बताया कि उनकी टीम ने थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन के रहने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। ठेकेदार भोपाल सिंह के 10 मजदूर थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन के पाए गए। इस पर उसके खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत 10 हजार रुपये का चालान जारी किया गया। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन