फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Consumers blocked the road

उपभोक्ताओं ने सड़क जाम की

Sat, 07 Oct 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट Updated Sat, 07 Oct 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Consumers blocked the road
गंगोलीहाट में रसोईगैस सिलेंडर न मिलने पर जाम लगाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

गैस न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार को गंगोलीहाट-बेड़ीनाग मार्ग पर आधा घंटा जाम लगा दिया। यह लोग सुबह 8 से अपरान्ह 3 बजे तक कतार में लगे थे, लेकिन रसोई गैस गंगोलीहाट पहुंचने से पहले ही समाप्त हो गई। इस पर भड़के उपभोक्ताओं ने सड़क पर सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया। इसके बाद उपभोक्ताओं ने गैस गोदाम के प्रबंधक सुरेश रैखोला का घेराव कर शीघ्र रसोई गैस उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन


गंगोलीहाट में रसोईगैस उपभोक्ता कई दिनों से गैस नहीं मिलने से परेशान हैं। 28 सितंबर को क्षेत्र में एक गाड़ी सिलेंडर की आई थी, लेकिन कुछ ही उपभोक्ता को सिलेंडर मिल सका था। शनिवार को गैस सिलेंडर की गाड़ी आने की सूचना मिलते ही उपभोक्ता कतार में लग गए। बाद में पता चला कि गंगोलीहाट के लिए आई सिलेंडर की गाड़ी पनार से कोठेरा पहुंचने तक ही खत्म हो गई। उसके बाद उपभोक्ताओं ने स्थानीय गैस गोदाम में जमकर हंगामा किया। स्थानीय नागरिक हरगोविंद रावल ने गैस गोदाम के प्रबंधक सुरेश रैखोला के समक्ष रसोई गैस की समस्या उठाई।
विज्ञापन


सोमवार तक दो गाड़ी सिलेंडर आने के प्रबंधक रैखोला के आश्वासन पर उपभोक्ता शांत हुए। शनिवार को सिलेंडर के लिए लाइन में लगे लोगों की बुकिंग पर्चियों पर मुहर लगाई गई। प्रबंधक रैखोला ने बताया कि सोमवार को मुहर लगाई गई पर्चियों को सबसे पहले सिलेंडर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्लांट से गैस की आपूर्ति कम होने के कारण लोगों को गैस नहीं मिल पा रही। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद स्थिति ठीक हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed