{"_id":"6a624f61a69c76d3110cefd0","slug":"consent-given-for-road-construction-to-seradeval-temple-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-144669-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सेरादेवल मंदिर तक सड़क निर्माण पर जताई सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सेरादेवल मंदिर तक सड़क निर्माण पर जताई सहमति
Thu, 23 Jul 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । सेरादेवल मंदिर क्षेत्र में दो सड़कों के निर्माण पर सेना और लोक निर्माण विभाग के बीच सहमति बन गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ब्रिगेडियर गौतम पठानिया से भेंट कर ग्रामीणों की समस्याएं रखीं।
बैठक में भड़कटिया से इंटर कॉलेज होते हुए सड़क निर्माण का निर्णय लिया गया। इससे मंदिर समेत 10 ग्राम सभाओं को लाभ होगा। सेना ने इस सड़क के लिए लोक निर्माण विभाग को अनापत्ति दे दी है।
ठुलीगाड़ पुल से नदी किनारे होते हुए मंदिर जाने वाली दूसरी सड़क पर भी चर्चा हुई। सेना ने इसका प्रस्ताव भेजा है। सर्वे के लिए पांच अप्रैल को लोक निर्माण विभाग को अनापत्ति दी गई है। सेरादेवल पुल से मंदिर तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू होगा। ब्रिगेडियर पठानिया ने सेना की प्रतिबद्धता दोहराई। यहां भाजपा के जिला मंत्री रघुवर सिंह बिष्ट, मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर भट्ट, गोपू महर, सिद्धार्थ महर, भीम सिंह सौन आदि थे।