Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Conflict in Congress in front of state president Ganesh Godiyal in pithoragarh

Uttarakhand: प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के सामने कांग्रेस में टकराव, दोफाड़; मच तक पहुंची गुटबाजी

Tue, 30 Jun 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 30 Jun 2026 11:10 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिला पंचायत सभागार में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन हंगामे में बदल गया। निकाय चुनाव में पार्टी का साथ छोड़ने वाले विधायक मयूख महर प्रदेश अध्यक्ष के कहने पर सम्मेलन में पहुंचे, लेकिन महिला जिलाध्यक्ष ने उनके खिलाफ नारेबाजी कर दी। 

विज्ञापन
Conflict in Congress in front of state president Ganesh Godiyal in pithoragarh
विधायक के खिलाफ बोलतीं महिला जिलाध्यक्ष और उन्हें रोकते जिलाध्यक्ष मुकेश पंत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिला पंचायत सभागार में आयोजित कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन दंगल में बदल गया। निकाय चुनाव से पार्टी से नाराज चल रहे विधायक मयूख महर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कहने पर सम्मेलन में भाग लेने तो पहुंचे। इसी दौरान निकाय चुनाव में पार्टी का साथ छोड़कर निर्दलीय का हाथ थामने वाले विधायक पर कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी बरस पड़ीं। उनका साथ देते हुए कई कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने विधायक के खिलाफ नारे लगा डाले इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। ऐसे में विधायक अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम छोड़कर चले गए। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए सीमित शब्दों में अपना संबोधन पूरा किया और सम्मेलन खटाई में पड़ गया।

विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेस ने जिला पंचायत सभागार में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया इसमें भाग लेने खुद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पहुंचे। महिला नगर अध्यक्ष भावना नगरकोटी के संबोधन से सम्मेलन की शुरुआत हुई। जैसे ही महिला नगर अध्यक्ष को बोलने का मौका मिला तो उन्होंने निकाय चुनाव में बागी बने विधायक मयूख महर को लेकर भड़ास निकाल दी। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ नगर निगम चुनाव में महिला को टिकट मिलते ही कांग्रेस टूटी इसका मुख्य कारण विधायक रहे। विधायक ने उनका झंडा-डंडा पकड़ने वाली महिला कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर घर बैठी अपनी चहेती को मैदान में उतारा। जिस महिला ने कांग्रेस की सदस्यता तक नहीं ली उसका हाथ विधायक ने थामा। खुद को अपमानित होता देख विधायक महर मंच से उठकर बाहर निकले तो कुछ कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी इससे सम्मेलन दंगल में बदल गया। प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, विधायक हरीश धामी सहित अन्य वरिष्ठ नेता आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाते रहे लेकिन विधायक के खिलाफ नारेबाजी नहीं रुकी। ऐसे में माहौल तनावपूर्ण हो गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल कार्यकर्ताओं को जो ताकत एक-दूसरे को दिखा रहे हो वह भाजपा को दिखाते तो पार्टी का भला होता कहकर नसीहत देते हुए मंच से बाहर निकले और सम्मेलन खटाई में पड़ गया। सम्मेलन के बहाने विधायक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आने से पार्टी आलाकमान के चेहरे पर जैसे खुशी थी वह चंद मिनटों में ही गायब हो गई।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में कांग्रेस और विधायक आमने-सामने, कैसे होगा परिवर्तन
कांग्रेस में निकाय चुनाव के बाद उपजी अंदरूनी कलह अब तक भी शांत नहीं हो सकी है। परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में यह कलह और गुटबाजी जगजाहिर हुई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी तो दूसरी तरफ विधायक मयूख महर हैं। इस कलह और गुटबाजी ने पार्टी को यह जता दिया कि यदि यह बिखराव ठीक नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव में राह आसान नहीं होगी। खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहना पड़ा कि जो ताकत एक-दूसरे को दिखा रहे हो यदि यह भाजपा को दिखाई जाती तो कांग्रेस का गणित कुछ और होता या होगा। उन्होंने अपनी बातों के सहारे यह साफ संकेत दिया कि निकाय चुनाव में पूरी पार्टी एकजुट होती तो नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिस तरह मयूख महर पर बरसे इससे साफ है कि उनमें निकाय चुनाव में पार्टी से बगावत करने पर विधायक के खिलाफ कितना गुस्सा है। किसी तरह मनाकर विधायक को मंच तक लाने वाले प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी ऐसे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को गाइडेड मिसाइल का नाम दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ में आ गया कि इन्हीं गाइडेड मिसाइल ने माहौल बिगाड़ा है जो कांग्रेस के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने गढ़वाली भाषा में मुहावरा बोलते हुए कहा कि देवता आए भी तो विवेक का इस्तेमाल जरूरी है। उनका कार्यकर्ताओं को संकेत था कि यदि उनके दिल में विधायक के खिलाफ गुस्सा है तो इसे सार्वजनिक तौर पर जाहिर करना गलत है। गिले-शिकवे आपस में बैठकर दूर होने चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संयम रखना सीखना चाहिए। विधायक और पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के बीच उपजा विवाद चर्चाओं में है। जिस तरह यह कलह खुलकर सामने आई है इससे परिवर्तन कैसे होगा यह सवाल पूरी पार्टी को परेशान कर रहा है।

मैं खुद जाकर विधायक से करूंगा बात
सम्मेलन के मंच पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और विधायक के बीच कलह सामने आने के बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल खासे निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि यह गुटबाजी और कलह कांग्रेस के हित में सही नहीं है। उन्होंने विधायक के पक्ष में यह तक कह दिया कि जो विरोध कर रहे हैं उन्हें यह समझना चाहिए कि विधायक के बगैर कांग्रेस कहीं नहीं है। ऐसे में सभी की एकजुटता ही कांग्रेस की जीत का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि वह खुद विधायक से बात कर सारे गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश करेंगे। 

महिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी
परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के मंच पर हुए बवाल को पार्टी आलाकमान ने गंभीरता से लेते हुए इसमें शामिल महिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी किया है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी और पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी को नोटिस जारी करते हुए कहा कि उन्होंने मंच पर अपने सहयोगियों के साथ अव्यवस्थाएं फैलाईं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अभद्रता की जो घोर अनुशासनहीनता है। मंच पर किया गया यह कृत्य पार्टी विरोधी है इससे संगठन की छवि धूमिल हुई है। ऐसे में तीनों को तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप में देना होगा। ऐसा न करने पर उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।


विधायक ने कहा छुटभैयों ने किया यह कृत्य
विधायक मयूख महर ने संवाद न्यूज़ एजेंसी के साथ वार्ता में कहा कि छुटभैयों की यह सोची समझी साजिश थी। उन्होंने बड़े मंच पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही उन्हें अपमानित किया है। उन्होंने महिला जिलाध्यक्ष पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि वह सक्षम थीं तो निकाय चुनाव में उनकी प्रत्याशी की जमानत जब्त कैसे हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी का साथ देंगे या नहीं इस पर वह बाद में निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed