{"_id":"58fe2fb34f1c1b9e65c0c65b","slug":"congressmen-shouted-slogans","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के हालात पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के हालात पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 24 Apr 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने नारेबाजी की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में फैली अशांति, सेना पर पथराव और खराब भोजन की शिकायत करने वाले बीएसएफ के जवान को बर्खास्त करने के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों की गैर मौजूदगी में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के कक्ष के बाहर चस्पा कर दिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इन मुद्दों पर नारेबाजी की। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा है कि कश्मीर में प्रदर्शनकारियों की सेना पर पत्थरबाजी की घटनाएं तेजी बढ़ रही हैं, जो चिंता का विषय है। भाजपा केंद्र में सत्ता में आने के बाद कश्मीर के हालातों को काबू में करने का दावा करती थी, लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद कश्मीर के हालात और खराब हुए हैं। वहां सेना और राज्य के युवा, विद्यार्थियों के बीच संघर्ष बढ़ा है। कांग्रेसियों ने खराब भोजन की शिकायत करने वाले बीएसएफ के जवान की बर्खास्तगी को सेना का मनोबल तोड़ने वाला कृत्य बताया है। कहा है कि इस प्रकरण से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को नुकसान पहुंचा है।
कांग्रेसियों ने पाकिस्तान में फांसी की सजा पाए भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को बचाने के लिए पाकिस्तान पर ठोस दबाव न बना पाने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की। अरुणाचल प्रदेश में चीन का हस्तक्षेप लगातार बढ़ रहा है। चीन अरुणाचल को अपना हिस्सा बताता है। यह केंद्र की विफल विदेश नीति का परिणाम है। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, गोपाल दत्त सती, गजेंद्र वल्दिया, दीनू तिवारी, कुंडल महर, रमेश लाल वर्मा, नितिन सार्की, धीरज सार्की, राजेश शर्मा आदि शामिल थे।