फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congressmen protest in Pithoragarh, said - Cabinet Minister Satpal Maharaj broke rules, lawsuit should be lodged

पिथौरागढ़ में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, बोले- कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने तोड़ा नियम, दर्ज हो मुकदमा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest in Pithoragarh, said - Cabinet Minister Satpal Maharaj broke rules, lawsuit should be lodged
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन
मंगलवार को कलक्ट्रेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री सतपाल महाराज और उनके परिवर को कोरोना संक्रमित पाया गया। सतपाल महाराज को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया था। इसके बावजूद उन्होंने कैबिनेट बैठक में जाकर कोरोना गाइडलाइन के नियमों का उल्लंघन किया। कहा कि यदि कोई आम नागरिक क्वारंटीन अवधि में सार्वजनिक स्थलों पर जाता है तो उस पर सरकार मुकदमा दर्ज करती है, जबकि खुद सतपाल महाराज नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। सरकार और प्रशासन को इस पर भी संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने सतपाल महाराज पर भी कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने का मुकदजा दर्ज करने की मांग उठाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मथुरा दत्त जोशी, खीमराज जोशी, रमेश कापड़ी, संजय कुमार, यूथ अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, कुंडल महर, दावेद खान, हिमांशु ओझा, रोहन, रजत विश्वकर्मा, पवन पाटनी, नवीन भंडारी, राजेश, शंकर खड़ायत, दिनेश बिष्ट आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed