फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congressmen burnt effigy of Prime Minister, Chief Minister in protest against rising inflation

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पीएम और सीएम का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of Prime Minister, Chief Minister in protest against rising inflation
पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम त्रिवेंद्र रावत का पुतला फूंक? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर लोगों की जेबों पर डाका डाल रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम त्रिवेंद्र रावत का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि कोविड काल वैसे ही लोग रोजगार के छिन जाने से आर्थिक लंगी से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद भी सरकार हर रोज डीजल, पेट्रोल और रोजमर्रा के जरूरतों के सामान के मूल्य में वृद्धि कर रही है। उन्होंने कहा जहां सरकार को अभी लोगों को राहत दी जाने चाहिए थी वहीं प्रदेश सरकार उत्तराखंड परिवहन की बसों का किराया बढ़ाकर दोगुना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर व वरिष्ठ नेता कांग्रेस मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता को शोषण कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आए दिन सीमाओं पर देश के जवान शहीद हो रहे हैं। दूसरी ओर सरकार जनता आम लोगों को महंगाई के डंडे से मार रही है।

उन्होंने शीघ्र महंगाई कम नहीं करने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में हिमांशु ओझा, खीमराज जोशी, दीपक लुंठी, त्रिलोक बिष्ट, शंकर खड़ायत, संतोष गोस्वामी, जावेद खान, कुंडल महर, रवि बोरा, मनोज कुमार, हरीश जोशी, कार्तिक खर्कवाल, शुभम बिष्ट, नफीस खान ,दिनेश बिष्ट, जबदीश धामी, मनोज पांडेय, कैलाश जोशी, भुवन जोशी, राकेश सौन, रजत विश्वकर्मा, अभिषेक कोहली, अभिषेक कोहली, बॉब कन्याल, पवन शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed