फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congressmen burnt effigy of BJP state in-charge

कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of BJP state in-charge
पिथौरागढ़ में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका। साथ ही प्रदेश प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने महिलाओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर उनका अपमान किया है। कांग्रेसियों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा नेता आए दिन महिलाओं का अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन

यूथ इंटक के अध्यक्ष कार्तिक खर्कवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसे लोगों पर नकेल कसने के बजाय उन्हें बचाने का कार्य कर रही है। इस दौरान शंकर कुमार, त्रिलोक बिष्ट, गिरीश भट्ट, दिनेश बिष्ट, संजय कुमार, सौरभ भंडारी, भूपेंद्र, बहादुर सामंत, गजेंद्र वल्दिया आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed