{"_id":"5a7b34424f1c1b87268b8ad5","slug":"congressmen-blow-the-effigy-of-prime-minister-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में पुलिस कर्मियों को मारकर आतंकी को छुड़ा ले जाने पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को एक के बदले दस सिर लाने के बयान पर घेरा है।
विज्ञापन
कांग्रेस जिला कार्यालय के पास कांग्रेसियों ने नारेबाजी के बीच प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि सत्ता में आने से पहले एक के बदले दस सिर लाने की बात कहने वाले नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते कश्मीर में आतंकवादी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी ने कहा कि पुलिस कर्मियों को मारकर कस्टडी से आतंकवादी को छुड़ाने की घटना से साफ हो गया है कि कश्मीर और आतंकवाद के मामले में केंद्र की मोदी सरकार नाकाम साबित हो रही है। जिला प्रवक्ता ललित पाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सूरज वल्दिया ने भी विचार रखे। पुतला दहन में प्रदेश सचिव मुस्तकीम कुरैसी, जगदीश बिष्ट, पवन महर, रोहन सौैन, रघु सौन, नीतेश कुमार, महेश कुमार, कुंडल महर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन