फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress workers burnt the effigy of the central government

Pithoragarh News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Tue, 25 Jun 2024 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 25 Jun 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt the effigy of the central government
गंगोलीहाट में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट और नेट पेपर लीक मामले में मुख्य चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। बाद में उन्होंने उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह महरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने में नाकाम रही है। पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री ने मौन धारण किया है और शिक्षा मंत्री भ्रामक बयान दे रहे हैं। कहा कि मोदी सरकार के पिछले दो कार्यकाल में भी पूरे देश में अनेक बार पेपर लीक के मामले प्रकाश में आए हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। पुतला फूंकने वालों में नगर अध्यक्ष नारायण सिंह बोहरा, जिला महामंत्री मोहन बोहरा, सीपीआई (एमएल) के भगवती पंत, हयात सिंह बोरा, मनोज टम्टा, विक्की गंगोला, पुष्कर खाती, ललित बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed